Live Updates

Bihar Breaking News Live: दानापुर में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित गाड़ी ने कई लोगों को कुचला, दो की मौत

Updated at : 25 Jan 2023 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: दानापुर में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित गाड़ी ने कई लोगों को कुचला, दो की मौत

Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:32 PM. 25 Jan 238:32 PM. 25 Jan

8 अभियुक्तों के खिलाफ FIR दर्ज

नक्सलियों द्वारा पुलिस पर हमले की तैयारी की सूचना मिली थी. औरंगाबाद की एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया है कि CRPF और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जिसमें 3 वॉकी-टॉकी सेट, 1 इंटरसेप्टर, 8 मोबाइल फोन और 3579 लाइव राउंड आदि मिले हैं. 8 अभियुक्तों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

8:32 PM. 25 Jan 238:32 PM. 25 Jan

दानापुर में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित गाड़ी ने कई लोगों को कुचला

दानापुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि यहां एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने कई लोगों को कुचल दिया है. अब तक दो लोगों की मौत होने की सूचना नहीं है. हादसा एनएच 30 पर हुआ है.

8:32 PM. 25 Jan 238:32 PM. 25 Jan

26 जनवरी अलर्ट! आतंकी और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर

गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. आतंकवादी, उग्रवादी एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधि पर नजर रखने के लिए 26 जनवरी के कार्यक्रम में सादे लिबास में पुलिसकर्मी व अधिकारी तैनात रहने वाले हैं. साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, टेम्पो स्टैण्ड, सिनेमा हॉल, प्रमुख पार्क सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं. ये ​भी निर्देश हैं कि इससे पहले जिले के सभी थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष, अंचल पुलिस निरीक्षण और अनुमण्डल पुलिस अधिकारी कम से कम दो अभियान चलाकर असमाजिक तत्वों, वारंटियों की गिरफ्तारी करें.

8:32 PM. 25 Jan 238:32 PM. 25 Jan

40 वारंट का किया निष्पादन

मोतिहारी पुलिस ने 24 घंटे में 146 वारंटी को किया गिरफ्तार, हत्या और हत्या के प्रयास, दहेज हत्या सहित अन्य मामलों में कार्रवाई, 40 वारंट का किया निष्पादन, हथियार और मादक पदार्थ के साथ साथ बाइक जब्त, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 10 हजार राजस्व की वसूली.

8:32 PM. 25 Jan 238:32 PM. 25 Jan

50 हजार रुपये का ईनामी करूआ बिंद खगड़िया से गिरफ्तार

बेगूसराय का कुख्यात टॉप 10 अपराधी व 50 हजार रुपये का ईनामी अपराधी कारों उर्फ करुआ को बिहार एसटीएफ ने दबोच लिया है. इस पर हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि इसे बरौनी के खगड़िया इलाके से अरेस्ट किया गया है. सिमरिया बिंद टोला, बरौनी (चकिया ओपी) खगड़िया विद्यार्थी टोला निवासी रामाशीष बिंद का पुत्र करूआ की तलाश काफी दिनों से थी. इस बात की जानकारी एसटीएफ एसओजी सी विकास कुमार ने दी. फ़िलहाल इससे पूछताछ जारी है.

8:32 PM. 25 Jan 238:32 PM. 25 Jan

अपना हिस्सा छोड़कर कहां जाये बड़े भाई, उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश कुमार पर पलटवार

उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर नीतीश कुमार का पलटवार किया है. कुशवाहा ने लिखा है कि अपना हिस्सा छोड़कर कहां जाये बड़े भाई. ऐसे में तो छोटे भाई को हर बड़ा भाई घर से भगा देगा.

8:32 PM. 25 Jan 238:32 PM. 25 Jan

पटना में अपराधी बेखौफ, सीएम आवास के पास से छीना मोबाइल

पटना के सबसे वीवीआईपी इलाके मुख्यमंत्री आवास से महज 50 मीटर की दूरी पर एक सरकारी कर्मी से मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गये. बदमाश इस घटना को अंजाम देने के बाद मुख्यमंत्री आवास के मुख्य दरवाजे के सामने से फरार हो गये. पीड़ित कर्मी ने इलाके के पुलिसकर्मी को घटना की जानकार दी तो पुलिसकर्मी ने कहा कि बदमाश तो फरार हो गए, आप सचिवालय थाने में शिकायत कीजिए. 

8:32 PM. 25 Jan 238:32 PM. 25 Jan

आतंकवादियों की शरणस्थली बना बिहार, बोले विजय सिन्हा

पटना हाईकोर्ट ने सरकार के पैसे पर चल रहे बिहार के लगभग ढ़ाई हजार मदरसों की जांच के आदेश दिये हैं. अब इसको लेकर बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जोरदार हमला बोला है. भाजपा विधायक और विधानसभा के नेता विपक्ष ने कहा कि बिहार सरकार आंतकवादियों को पनाह देती है. यह बात मैं पहले से ही कहता आ रहा हूं. यह सरकार मदरसे के माध्यम से अनुदान राशि देती है. इसके जरिए ही आतकंवादियों को पनाह मिलता है. 

8:32 PM. 25 Jan 238:32 PM. 25 Jan

पूर्व मंत्री और सांसद के रिश्तेदार ने भाई और भतीजी को मारी गोली

बिहार के शिवहर से निकल कर सामने आ रहा है. जहां पूर्व मंत्री और सांसद के रिश्तेदार ने भाई और भतीजी को गोली मार दी है. 

3:08 PM. 25 Jan 233:08 PM. 25 Jan

पटना में पठान फिल्म का विरोध जारी

पटना में पठान फिल्म का पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन जारी है. आज प्रदर्शनकारियों ने फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे है.

11:46 AM. 25 Jan 2311:46 AM. 25 Jan

बगहा में बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी

बगहा में बदमाशों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना धनाहा थाना क्षेत्र की है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल कायम है. हत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

11:46 AM. 25 Jan 2311:46 AM. 25 Jan

AN कॉलेज के छात्रों को मिलेगी सौगात, CM नीतीश कुमार आज कई भवनों का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमा आज बिहार के प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक एएन कॉलेज के परीक्षा भवन और ऑडिटोरियम समेत कई भवनों का उद्घाटन करेंगे. सीएम कॉलेज के संस्थापक बिहार के पूर्व सीएम सत्येंद्र नारायण सिन्हा की आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे. समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस दौरान विभागीय मंत्री और सचिव भी मौजूद रहेंगे.

11:46 AM. 25 Jan 2311:46 AM. 25 Jan

वैशाली में बदमाशों ने राजद नेता के बेटे को मारी गोली

वैशाली में बदमाशों ने राजद नेता के बेटे मनीष कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया. मनीष कुमार को पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया है. जहां मनीष की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

11:46 AM. 25 Jan 2311:46 AM. 25 Jan

सीवान में मृतकों के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा 

सीवान में संदिग्ध स्थिति में मृतकों के परिजनों से नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुलाकात की. मृतकों के परिजनों से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को मृतकों के परिवारों को मुआवजा देनी चाहिए. ये लोग बेहद गरीब परिवार से आते हैं.

11:46 AM. 25 Jan 2311:46 AM. 25 Jan

पटना में लूटपाट का विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या 

पटना के रानीपुर गांव में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को चाकू गोदकर हत्या कर दी. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

11:46 AM. 25 Jan 2311:46 AM. 25 Jan

पूर्णिया में टाइगर मोबाइल के जवान को अपराधी को खदेड़ते के दौरान लगी गोली

पूर्णिया में अपराधी को खदेड़ने के दौरान टाइगर मोबाइल के जवान की पिस्टल से गोली लग गयी. घटना खंजाची हाट थाना क्षेत्र की है. गोली जवान के पैर में लगी है. घायल जवान का अस्पताल में उपचार जारी है.

11:46 AM. 25 Jan 2311:46 AM. 25 Jan

भागलपुर में जीप और बाइक के बीच टक्कर, चार पुलिसकर्मी हुए जख्मी

भागलपुर में पुलिस की जीप और पुलिस की सीआईडी टीम की बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. घटना खलीफाबाग चौक की है. हादसे में चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये.

7:07 AM. 25 Jan 237:07 AM. 25 Jan

पांच फरवरी तक रहेगा ठंड का असर 

बिहार में लोगों को दिन में ठंड से राहत मिल रही है. वहीं शाम ढलने से लेकर सुबह नौ बजे तक ठंड का असर कायम है. मौसम विभाग की मानें तो माघ का महीना पांच फरवरी तक रहेगा. अब से 10 दिन बाद फागुन महीने की शुरुआत होगी. ऐसे में 26 जनवरी के बाद अब सर्द व गर्म मौसम का साथ-साथ असर दिखेगा. मंगलवार को बिहार के अधिकतर जिले में अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 10 डिग्री के बीच रहा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola