Bihar Breaking News Live: आरा में दो हादसे, अलग-अलग ट्रेनों से गिरे दो युवक

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

डॉक्टर के वाहन चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

फुलवारी शरीफ. राजधानी पटना के पॉश कॉलोनी हारून नगर फेज वन निवासी एक निजी क्लीनिक चलाने वाले डाक्टर के चालक का शव घर के पीछे तलाब से बरामद होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई. डॉ मृतक के परिवार वालों को सूचना दी इसके बाद परिजन रोते भी बिलखते वहां पहुंचे. परिजनों ने ही तालाब से चालक का शव निकाला .मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है मगर पुलिस का कहना है कि शरीर पर कहीं भी कोई चोट या जख्म का निशान नहीं है. मौत पानी में डूबने से हुई है. पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा.

आरा में दो हादसे, अलग-अलग ट्रेनों से गिरे दो युवक

पूर्व मध्य रेलवे के आरा जंक्शन के पूर्व दिशा के डाउन लाइन पर 12149 दानापुर पुणे ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई, तो वहीं जमीरा हाल्ट के समीप चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई. रेल थाना पुलिस ने दोनों शव को बरामद किया. पुलिस ने रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

कांग्रेस के इफ्तार में पहुंचे नीतीश, तेजस्वी व मांझी

कांग्रेस के इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, जीतनराम मांझी, अब्दुलबारी सिद्दीकी, शिवानंद तिवारी, तारिक अनवर, पप्पू यादव, अवध बिहारी चौधरी, लेसी सिंह, शिला मंडल, समीर महसेठ, भक्त चरण दस पहुंचे.

अपर मुख्य सचिव के विरुद्ध जमानती वारंट जारी

पटना हाइकोर्ट ने अदालती आदेश का पालन नहीं करने के मामले में राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के विरुद्ध जमानती वारंट जारी, डॉ राकेश रंजन की अवमानना वाद पर सुनवाई करते हुए जस्टिस पी वी बजंत्री ने आदेश दिया.

यूट्बर मनीष कश्यप को मदुरै कोर्ट से कोई राहत नहीं

यूट्बर मनीष कश्यप को मदुरै कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने उसकी 15 दिन और रिमांड बढ़ा दी है.

आरा में बैंक लूट की कोशिश, पिस्टल से गोली नहीं चली तो जान बचाकर भागे लुटेरे

भोजपुर में बदमाशों ने बैंक लूट की कोशिश की है. बुधवार की दोपहर हथियारों से लैस होकर बैंक में घुसे बदमाशों ने बैंककर्मियों और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर ले लिया था लेकिन ऐन वक्त पर उनके पिस्टल से फायर नहीं हो सका, जिसके बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए और लूट की बड़ी वारदात होते-होते रह गई. घटना शाहपुर थाना क्षेत्र तके बिलौटी स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola