Bihar News : तेजस्वी यादव ने शेयर किया दरभंगा कांड का Video, सिर्फ 10 मिनट में ही अपराधियों ने लूट लिया 7 करोड़ का सोना

Updated at : 09 Dec 2020 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News : तेजस्वी यादव ने शेयर किया दरभंगा कांड का Video, सिर्फ 10 मिनट में ही अपराधियों ने लूट लिया 7 करोड़ का सोना

tejashwi yadav video, Darbhanga Gold Robbery : बिहार के दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित सोना के थौक कारोबारी की दुकान से अपराधियों ने दस से बारह मिनट में सात करोड़ रुपया से अधिक मूल्य का सोना (14 किलो) लूट लिया. बड़ा बाजार मुख्य रुप से सोना-चांदी के थौक कारोबारियों का मार्केट है.

विज्ञापन

Bihar news : बिहार के दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित सोना के थौक कारोबारी की दुकान से अपराधियों ने दस से बारह मिनट में सात करोड़ रुपया से अधिक मूल्य का सोना (14 किलो) लूट लिया. बड़ा बाजार मुख्य रुप से सोना-चांदी के थौक कारोबारियों का मार्केट है. बुधवार की सुबह लगभग 10.30 बजे तक बाजार में सब कुछ सामान्य चल रहा था.

सुबह 10 बजे अलंकार ज्वेलर्स के संचालक ने प्रतिष्ठान को खोला. कर्मियों ने प्रतिष्ठान की साफ-सफाई की. छह-सात कर्मी व पांच से सात की संख्या में दूसरे व्यापारी दुकान में मौजूद थे. लगभग 10 बजकर 36 मिनट पर एक-एक कर पांच अपराधी दुकान के अंदर प्रवेश कर गये. सभी ने अपने को सोना कारोबारी बताया.

दुकान के अंदर आते ही सभी अपराधी पिस्टल निकाल लिया. कर्मियों व अन्य व्यापारियों को पिस्टल की नोंक पर एक तरफ खड़ा कर दिया. अपराधी अपने साथ बैग लेकर आये थे. धमकी देते हुए अपराधी सोना समेटते हुए बैग में रखते गये. चांदी ले जाने में अपराधियों ने दिलचस्पी नहीं दिखायी. चांदी को छूआ तक नहीं.

गल्ला में रखा दो लाख रुपया नकद भी अपराधी लेता गया. अंतिम अपराधी के बैग लेकर निकलने के बाद संचालक सुनील लाठ ने जब शोर मचाया तब आसपास के दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई. कुछ लोगों ने हिम्मत कर अपराधियों को पकड़ना चाहा. इस पर लोगों को खौफजदा करने के लिए अपराधी फायरिंग करने लगे. फायरिंग से लोगों में दशहत फैल गया. कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. स्थानीय दुकानदार धराधर अपने प्रतिष्ठान का शटर गिराने लगे. लोग इधर-उधर भागने लगे. इस बीच सड़क पर फायरिंग करते हुए अपराधी दूर खड़ी कर रखी गयी बाइक पर बैठकर भाग निकले. अपराधियों की संख्या छह बतायी जा रही है.

Also Read: Bihar News: बिहार में दलित युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

Posted by : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन