ePaper

Bihar Board: इंटर-मैट्रिक परीक्षा के लिए अब लेट फाइन के साथ कल से भरें फॉर्म

Updated at : 12 Sep 2021 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
BSEB Bihar Board 10th Result 2024

BSEB Bihar Board 10th Result 2024

बिहार बार्ड ने ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा-2022 के लिए फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है. अब लेट फाइन के साथ स्टूडेंट्स 13 से 17 सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं. इससे पहले फॉर्म भरने की प्रक्रिया 10 सितंबर को खत्म हो गयी थी. 10 सितंबर तक बिना लेट फाइन के स्टूडेंट्स ने फॉर्म भरा है.

विज्ञापन

पटना. बिहार बार्ड ने ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा-2022 के लिए फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है. अब लेट फाइन के साथ स्टूडेंट्स 13 से 17 सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं. इससे पहले फॉर्म भरने की प्रक्रिया 10 सितंबर को खत्म हो गयी थी. 10 सितंबर तक बिना लेट फाइन के स्टूडेंट्स ने फॉर्म भरा है.

स्टूडेंट्स अब 17 सितंबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. इसके साथ परीक्षा शुल्क भी 17 सितंबर तक जमा कर सकते हैं. अगर तक शुल्क जमा नहीं हो पाता है, तो शिक्षण संस्थान के प्रधान 22 सितंबर तक शुल्क जमा कर सकते हैं. अन्यथा वैसे स्टूडेंट्स, जिनका शुल्क बोर्ड में जमा नहीं रहेगा, उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जायेगा.

बोर्ड ने कहा है कि पूर्व में दिये गये अवसरों के बावजूद यदि किसी स्टूडेंट्स के जारी मूल सूचीकरण कार्ड में अंकित उनके नाम, माता-पिता के नाम में स्पेलिंग, फोटो, जन्मतिथि, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, विषय, परीक्षा का माध्यम से संबंधित त्रुटि रह गयी हो, तो उसमें 17 सितंबर तक सुधार कर सकते हैं.

इसमें संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन सुधार किया जायेगा. इसके बाद संशोधित सूचीकरण विवरणी के आधार पर परीक्षा फॉर्म भरा जायेगा. बोर्ड ने कहा है कि भविष्य में यदि यह पाया जाता है कि त्रुटि संशोधन के क्रम में किसी स्टूडेंट्स की पूर्ण पहचान बदल दी गयी है, तो उनका सूचीकरण रद्द किया जा सकता है और संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन