बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर रजिस्ट्रेशन में 12 तक कर सकते हैं सुधार

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Aug 2021 1:18 PM

विज्ञापन

मैट्रिक व इंटर वार्षिक परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड व सूचीकरण कार्ड बिहार बोर्ड नौ अगस्त को जारी कर देगा. आठ अगस्त तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने वालों का भी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड सोमवार को जारी कर दिया जायेगा.

विज्ञापन

पटना. मैट्रिक व इंटर वार्षिक परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड व सूचीकरण कार्ड बिहार बोर्ड नौ अगस्त को जारी कर देगा. आठ अगस्त तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने वालों का भी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड सोमवार को जारी कर दिया जायेगा.

यह 12 अगस्त तक अपलोड रहेगा. रजिस्ट्रेशन व सूचीकरण में स्टूडेंट्स 12 अगस्त तक सुधार कर सकते हैं. इससे पहले पांच अगस्त तक सुधार करने का मौका बोर्ड ने दिया था. बोर्ड ने कहा है कि जिन स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन व सूचीकरण के लिए शुल्क जमा नहीं किया है वह 13 अगस्त तक शुल्क जमा कर सकते हैं.

बोर्ड ने कहा कि डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में अंकित उनके नाम, माता-पिता के नाम, फोटो, जन्म तिथि, जाति, धर्म, लिंग, विषय आदि से संबंधित त्रुटि को सुधार कराया जा सकता है. स्टूडेंट्स त्रुटि सुधार कराने के लिए अपने हस्ताक्षर के साथ डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड की दो प्रति अपने विद्यालय के प्रधान, मुहर एवं तिथि सहित प्राप्त कर अपने पास सुरक्षित रख लेंगे.

दूसरी प्रति विद्यालय के प्रधान के पास संधारित रहेगा. इसके बाद नाम, माता-पिता के नाम में परिवर्तन नहीं किया जायेगा.

यहां से डाउनलोड कर सकते हैं डमी रजिस्ट्रेशन

मैट्रिक का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड secondary. bihar boardonline.com पर जा कर स्टूडेंट्स डाउनलोड कर सकते हैं. इंटर का डमी सूचीकरण seniorsecondary.biharboardonline.com पर अपलोड रहेगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन