Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड कल जारी करेगा रिजल्ट, जानें कैसे देख सकते हैं रिजल्ट

Bihar Board 10th Result 2022: गुरुवार को बोर्ड की ओर से मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. बोर्ड रिजल्ट की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई है.
Bihar Board 10th Result 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) इस वर्ष अपना ही पिछला रिकार्ड तोड़ेगा. 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार अब महज एक दिन का है. गुरुवार को बोर्ड की ओर से मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. बोर्ड की ओर से इसकी जानकारी दे दी है. बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का परीक्षा में शामिल हुए 16 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है.
बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी किया जाएगा. BSEB 10वीं बोर्ड का स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट रोल नंबर और रोल कोड की मदद से देख सकेंगे. 10वीं की सभी विषयों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है. साथ ही टॉपर्स इंटरव्यू की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है. इन सब प्रक्रिया के पूरे होने के बाद अब रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का मैथ्स पेपर लीक होने के बाद फिर से यानी 10वीं मैथ्स पेपर के लिए रीएग्जाम 24 मार्च को आयोजित किए गए थे. इसी वजह से 10वीं का रिजल्ट घोषित करने में देरी हो रही है. हालांकि अब री एग्जाम के बाद मूल्यांकन कार्य पूरे कर लिए गए हैं ऐसे में अब कभी भी BSEB 10वीं परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है.
बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी. कक्षा 10वीं की परीक्षा के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का आंसर की 8 मार्च को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 11 मार्च, 2022 तक आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था. बिहार बोर्ड परीक्षा सबसे पहले आयोजित की गई थी. इसका रिजल्ट भी सबसे पहले जारी किया जा रहा है लगातार तीसरे साल बिहार बोर्ड ने यह रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज किया है.
-onlinebseb.in
-biharboardonline.com
-biharboardonline.bihar.gov.in
ऐसे करें चेक
–BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
-उस लिंक पर क्लिक करें, जहां Bihar Board BSEB 10th Result 2022 लिखा हो.
-आवश्यक जानकारी दर्ज करके सबमिट करें.
-आपका Bihar Board BSEB 10th Result 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
-Bihar Board BSEB 10th Result 2022 डाउनलोड करें और ई-मार्कशीट का प्रिंटआउट लें.
1- सबसे पहले मोबाइल फोन में ‘मैसेज’ में जाएं.
2- फिर नया मैसेज टाइप करने के लिए क्लिक करें.
3- इसके बाद बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं का परिणाम 2022 देखने के लिए BIHAR10<स्पेस>रोल-नंबर टाइप करें.
4- 56263 पर मैसेज भेजें.
5- कुछ समय बाद रिजल्ट उसी नंबर पर एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




