Bihar Board BSEB 10th Result 2022: संघर्ष के बीच भी किसान के बच्चों ने गाड़ा झंडा, रहे अव्वल

Updated:
विज्ञापन

Bihar Board BSEB 10th Result 2022 Updates: आज बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जारी करते हुए रमायणी राॅय को टॉपर घोषित किया है. मैट्रिक परीक्षा में 77 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए है. रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.results.biharboardonline.com पर जाकर देख सकते हैं.

विज्ञापन

भागलपुर की श्वेता के पिता मजदूर व सिक्योरिटी गार्ड

बिहपुर प्रखंड के झंडापुर निवासी उमेश शाह की बेटी श्वेता भारती ने मैट्रिक परीक्षा 2022 में राज्य में आठवां स्थान प्राप्त कर अपने गांव व जिले का नाम भी रौशन किया है. श्वेता ने कुल 480 अंक हासिल किये. नकछेदी कुंवर उच्च विद्यालय झंडापुर की छात्रा श्वेता भारती के पिता व मजदूर व सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं. आर्थिक परेशानी के बावजूद श्वेता ने पढ़ाई से कभी समझौता नहीं किया.

भागलपुर के 3 छात्र-छात्राएं टॉप 10 में

राज्यस्तरीय टॉप 10 में शामिल सूबे के 39 छात्र-छात्राओं की सूची जारी की गयी. इस सूची में भागलपुर जिले के एक छात्र व दो छात्राओं ने जगह बनायी. इनमें हाई स्कूल पुनामा प्रताप नगर नवगछिया की अंशु कुमारी को 482 अंक मिले. इनकी राज्यस्तरीय रैंकिंग छह है, वहीं भागलपुर जिले में अंशु को पहला स्थान मिला. इधर, एनके हाई स्कूल झंडापुर की छात्रा श्वेता भारती को 480 अंक मिले. श्वेता की राज्यस्तरीय रैंकिंग आठ व जिले में दूसरा स्थान मिला. हाई स्कूल ताड़र के छात्र आनंद कुमार को 478 अंक मिले. आनंद की राज्यस्तरीय रैंकिंग 10 और जिलास्तरीय रैंकिंग तीसरी है.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनेगा किसान का बेटा

बांका/कटोरिया : कटोरिया प्रखंड के देवासी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय इनारावरण के मेधावी छात्र परमानंद यादव ने मैट्रिक परीक्षा 2022 में 478 अंक प्राप्त कर बिहार राज्य के टॉप-टेन में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है. एक किसान सह फ्रीज मैकेनिक मुनेश्वर यादव व सुनीता देवी के पुत्र परमानंद यादव का लक्ष्य सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने का है. उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा सभी गुरूजनों को दिया है

डॉक्टर बनना चाहती है प्रज्ञा

तीसरा स्थान हासिल करने वाली प्रज्ञा ने बताया कि उनके शिक्षकों ने इस बात की जानकारी दी कि वो तीसरे नंबर पर आयी है. बताया कि सभी शिक्षकों और माता-पिता के कारण ही वो सफलता को हासिल कर सकीं. बताया कि माता-पिता ने उन्हें काफी प्रोत्साहित किया है. प्रज्ञा नीट की तैयारी करना चाहती हैं. भविष्य में वो डॉक्टर बनने का सपना देखती हैं. बता दें कि बिहार बोर्ड ने इस बार बेहद कम समय के अंतराल पर रिजल्ट जारी करके रिकॉर्ड बनाया है.

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2021 का परिणाम

मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2021 में कुल 78.17 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता पायी थी. वहीं, 2020 की तुलना में 0.71 प्रतिशत की कमी रही.

इस बार मैट्रिक के रिजल्ट में 1.71 प्रतिशत की वृद्धि

इस बार इंटर रिजल्ट की तरह मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में भी वृद्धि हुई है. पिछले सालों की तुलना में इस बार मैट्रिक के रिजल्ट में 1.71 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस बार कुल 79.88 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता पायी है. यह पिछले वर्ष 2021 से 1.71 प्रतिशत अधिक है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola