Bihar Budget 2025: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 3.17 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट किया पेश, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर अधिक जोर
Bihar Budget 2025 Live
Bihar Budget 2025: आज नीतीश सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बजट पेश करने से पहले डिप्टी सीएम ने अपने आवास पर पूजा पाठ की. साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की वजह से इस बार का बजट काफी खास होने वाला है. साथ ही लोगों को इससे काफी उम्मीदें हैं. पढ़ें पल-पल का अपडेट…
Bihar Budget 2025 Live: बिहार क्लीन एय़र ट्रांसफॉरमेशन का निर्माण
वायु गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए बिहार क्लीन एयर ट्रांसफॉरमेशन का निर्माण होगा. इसपर 1 करोड़ की लागत आएगी. इससे हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा.
Bihar Budget 2025 Live: एक जगह पढ़ें अबतक के बड़ी घोषणाएं
प्रमुख शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास का निर्माण होगा.
358 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे.
बड़े अनुमंडलों में रेफरल अस्पताल का निर्माण होगा.
108 नगर चिकित्सा सुविधा केंद्र खुलेंगे.
सभी प्रमंडालों में कैंसर अस्पताल खुलेंगे.
बेगूसराय में कैंसर अस्पताल बनेगा.
पिछड़ों को दी जाने वाली छात्रवृत्त्ति दोगुनी की जाएगी.
एससी एसटी की छात्रवृत्त्ति दोगुनी होगी.
प्रत्येक प्रखंड में आउटडोर स्टेडियम बनेंगे.
साइबर अपराध रोकने के लिए डेटा सेंटर बनाये जाएंगे.
प्रमुख शहरों में पिंक बस चलेंगे, इसमें चालक और कंडक्टर महिला होंगी.
नहर के किनारे सोलर प्लांट लगेंगे, इसके लिए 25 करोड़ का फंड बनेगा.
होम स्टे योजना को बढ़ावा दिया जायेगा, महिला गाइड बहाल होंगे.
पूर्णिया हवाई अड्डे से अगले तीन महीने में उड़ान शुरू हो जायेगा.
Bihar Budget 2025 Live: नौकरी में महिलाओं को आरक्षण
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा.
Bihar Budget 2025 Live: निबंधन कार्यालय होगा पेपरलेस
बिहार के खाद व्यंजन को बढ़ावा दिया जाएगा. देश में सबसे अधिक महिला सिपाही बिहार में है, उनकी पोस्टिंग के पास ही रहने की व्यवस्था कराई जाएगी. निबंधन कार्यालय को पेपरलेस किया जायेगा.
Bihar Budget 2025 Live: तीन महीने में पूर्णिया से उड़ेगा प्लेन
पूर्णिया हवाई अड्डा शीघ्र चालू होगा. अगले तीन महीने में पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ेगा हवाई जहाज. बिहार की सरकार ने फैसला किया है कि राजगीर, सुल्तानगंज और रक्सौल में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाएंगे. वाल्मिकीनगर, मुंगेर, सहरसा, और मुजफ्फरपुर में छोटे हवाई जहाजों के लिए हवाई सेवा होगी शुरू.
Bihar Budget 2025 Live: बिहार क्लीन एय़र ट्रांसफॉरमेशन का निर्माण
वायु गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए बिहार क्लीन एयर ट्रांसफॉरमेशन का निर्माण होगा. इसपर 1 करोड़ की लागत आएगी. इससे हवा की गुणवत्ता में सुधार होगा.
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए