पटना में गणतंत्र दिवस समारोह में सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक, पूछताछ में जुटी पुलिस, बड़ी जानकारी निकल कर आई सामने

Updated:
विज्ञापन

पटना के गांधी मैदान में गणत्रंत दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था.. इसके बाद भी इस समारोह में सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक हुई है. पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है.

विज्ञापन

पटना. बिहार की राजधनी पटना के गांधी मैदान में गणत्रंत दिवस समारोह का आयोजन किया गया है. गांधी मैदान में बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कई मंत्री मौजूद रहे. दो साल बाद आमलोगों को भी इस गणत्रंत दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिला है. वहीं इस समारोह की सबसे बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इस समारोह में सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक हुई है. पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है.

पुलिस ने हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

बताया जा रहा है कि उस युवक के कंधे पर एक बैग था. उस बैग को लेकर युवक परेड स्थल तक प्रवेश कर गया था. इसी संदेह के आधार पर बम निरोधक दस्ते ने युवक को हिरासत में ले लिया है. युवक किस उद्देश्य से समारोह स्थल तक पहुंचा है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. बैग में क्या सामान है. इसकी जांच मौके पर मौजूद पुलिस के पदाधिकारी कर रहे हैं. फिलहाल युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Also Read: पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल फहराएंगे तिरंगा, 12 झांकियों का होगा प्रदर्शन, जानें कार्यक्रम की टाइमलाइन
गणतंत्र दिवस समारोह में सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक की खबर

बता दें कि गणत्रंत दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था. इसके लिए 58 जगहों पर 111 मजिस्ट्रेट तैनात किये गये थे. इसके साथ ही आकस्मिक स्थिति से निबटने के लिए क्यूआरटी के जवानों की भी तैनाती की गयी थी. निगरानी के लिए 38 कैमरे लगाये गये है. समारोह में लोगों को झोला और बैग ले जाने पर रोक था. वहीं, गांधी मैदान में राजकीय समारोह के लिए आठ बेड का चार अस्थायी अस्पताल और 10 एंबुलेस तैयार की गयी थी. इसके बाद भी सुरक्षा में चूक होने की जानकारी सामने आ रही है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन