पूर्णिया में बड़ा हादसा, नदी में नहाने गयी तीन लड़कियों की डूबने से मौत

Updated at : 20 Apr 2023 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्णिया में बड़ा हादसा, नदी में नहाने गयी तीन लड़कियों की डूबने से मौत

पूर्णिया में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ. यहां नदी में डूबने से तीन मासूम की मौत हो गई है. तीनों बच्चियां घास काटने के लिए नदी के किनारे गई थीं. इसी बीच तीनों नहाने के लिए नदी में उतरी और गहरे पानी में चली गईं.

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ. यहां नदी में डूबने से तीन मासूम की मौत हो गई है. तीनों बच्चियां घास काटने के लिए नदी के किनारे गई थीं. इसी बीच तीनों नहाने के लिए नदी में उतरी और गहरे पानी में चली गईं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला. हालांकि तबतक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना बायसी थाना क्षेत्र के आसजा मोबैया पंचायत की है.

गर्मी के कारण गयी थी नहाने 

बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर तीनों लड़किया घास काटने जाने की बात कहकर घर से निकली थीं. काफी देर तक जब तीनों वापस नहीं लौटी तो परिजनों का शक हुआ और उनकी तलाश शुरू की गई. इसी दौरान नदी के किनारे तीनों को हसिया बरामद किया गया. कहा जा रहा है कि गर्मी के कारण तीनों नहाने के लिए नदी में उतरी होंगी, जिससे डूबने से तीनों की मौत हो गई होगी.

बच्चियों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार

उधर,घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक बच्चियों के परिजनों में कोहराम मच गया. आनन–फानन में परिजन और ग्रामीण नदी के पास पहुंचे और नदी से तीनों शवों को निकाला. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है. परिजन बच्चियों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन