KK Pathak: केके पाठक के आर्डर पर 228 लोगों को नोटिस, दोषियों पर होगी कार्रवाई, प्रशासन सख्त
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 16 Apr 2025 3:26 PM
केके पाठक (फाइल फोटो)
KK Pathak: केके पाठक के संज्ञान लेने के बाद राजस्व विभाग ने आरा में सरकारी जमीन की फर्जी जमाबंदी मामले में एक्शन लिया है. इस मामले में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) ने 228 लोगों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है. इस मामले में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी.
KK Pathak: भोजपुर जिले में सरकारी जमीन की फर्जी जमाबंदी के मामले में राजस्व परिषद के अध्यक्ष केके पाठक के संज्ञान लेने के बाद प्रशासन ने सक्रियता दिखाई है. हाल ही में जिला मुख्यालय पहुंचे केके पाठक ने जिलाधिकारी को इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे, साथ ही उन्होंने दोषी अधिकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश भी दिया था. इसके बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई थी. केके पाठक के आदेश के कुछ दिनों बाद ही प्रशासन ने कदम उठाते हुए एडीएम ने अपने न्यायालय में इस मामले को स्वीकृत कर लिया है.
अधिकारी और कर्मचारी पर होगी कार्रवाई
फर्जी जमाबंदी किए गए 228 व्यक्तियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है. इनसे संबंधित जमीन के वैध कागजात मांगे जाएंगे और यदि कागजात सही नहीं पाए गए तो संबंधित जमाबंदी रद्द कर दी जाएगी और अतिक्रमण हटाया जाएगा. इस मामले में दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कैसे हुआ खुलासा
भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड स्थित सिन्हा मौजा में लगभग 349 एकड़ सरकारी भूमि की फर्जी जमाबंदी का मामला 1975-76 से जुड़ा हुआ है, जब अवैध तरीके से 228 व्यक्तियों के नाम पर सरकारी भूमि की जमाबंदी की गई थी. इस वर्ष जनवरी में हुई बैठक के दौरान तत्कालीन अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी के समक्ष अजय कुमार सिंह बनाम बबन सिंह के बीच का परिवाद सामने आया, जिसमें सिन्हा पंचायत के खाता संख्या 1485 और 1486 से जुड़ा मामला था, जो सरकारी भूमि थी.
जांच में पता चला कि पूरा मामला 349 एकड़ से ज्यादा भूमि से जुड़ा है. इसके बाद तत्कालीन सीओ ने जमाबंदी रद्द करने की अनुशंसा एडीएम से की थी. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एडीएम ने अपने न्यायालय में इस मामले को स्वीकृत कर लिया है. इसके बाद, फर्जी जमाबंदी किए गए 228 व्यक्तियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है. इस मामले में दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार में 17 और 18 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश! IMD ने 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










