बिहार के भोजपुर में 19 वर्षीय छात्र की गंगा में डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Jun 2025 2:31 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने गए एक 19 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई. गुरुवार शाम लापता हुए युवक का शव शुक्रवार सुबह SDRF की टीम ने बरामद किया. इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गंगा नदी में स्नान करने गया एक छात्र पानी में डूब गया. युवक का शव घटनास्थल से 18 घंटे बाद बरामद किया गया. यह हादसा गुरुवार शाम करीब 5 बजे हुआ और मृतक की पहचान मैनपुरा गांव के रहने वाले सुमित कुमार (19) के रूप में हुई है.

परिजनों के अनुसार सुमित गांव के ही दो दोस्तों- दुर्गा पांडे और रामबाबू यादव के साथ गंगा घाट पर नहाने गया था. स्नान के दौरान सुमित गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. दोस्त कुछ समझ पाते, तब तक वह पानी में समा गया.

गोताखोरों की मदद से चलाया गया सर्च ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरे के कारण सफलता नहीं मिल सकी. शुक्रवार सुबह SDRF टीम की मदद से सुमित का शव गंगा नदी से निकाला गया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भोजपुर सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था. घटना के बाद से पूरे परिवार, खासकर मां मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.

गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है और लोगों में गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि गहरे पानी की चेतावनी के बोर्ड नहीं हैं और ना ही घाट पर किसी प्रकार की निगरानी होती है.

Also Read: पटना के नए सिक्स लेन ब्रिज पर खतरनाक स्टंट का वीडियो देखिए, चलती बाइक पर सीधा खड़ा है युवक

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन