बिहार : आरा में आभूषण व्यवसायी की गोली मार कर हत्या, लाखों की लूट

आरा:बिहारके आरा में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरा-सरैया मुख्य मार्ग पर गरेया मठिया के पास शुक्रवार को अपराधियों ने लूटपाट के दौरान आभूषण व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी. अपराधी लाखों के आभूषण व नकदी लूटकर ले भागे. वारदात उस समय हुआ जब देर शाम स्वर्ण व्यवसायी हरीशंकर सोनी सरैया से तगादा कर […]
आरा:बिहारके आरा में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरा-सरैया मुख्य मार्ग पर गरेया मठिया के पास शुक्रवार को अपराधियों ने लूटपाट के दौरान आभूषण व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी. अपराधी लाखों के आभूषण व नकदी लूटकर ले भागे. वारदात उस समय हुआ जब देर शाम स्वर्ण व्यवसायी हरीशंकर सोनी सरैया से तगादा कर बाइक से आरा अपने घर लौट रहे थे. स्वर्ण व्यवसायी के मौत की खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग सदर अस्पताल में जुट गये थे.
हरीशंकर सोनी नगर थाना क्षेत्र के तरी मुहल्ला निवासी भरत प्रसाद सोनी के पुत्र थे. आरण्य देवी मंदिर के पास उनकी आभूषण की दुकान है. जानकारी के अनुसार हरीशंकर सोनी शुक्रवार की दोपहर सरैया बाजार पर तगादा करने के लिए गये थे. वहां से लौटने के क्रम में शाम लगभग सात बजे गरेया मठिया के समीप हथियार से लैस अपराधियों ने व्यवसायी को ओवरटेक कर घेर लिया. अपराधियों ने उन्हें रोकने के बाद पिस्टल भिड़ा दिया और लूटपाट करने लगे. व्यवसायी ने विरोध किया तो लुटेरों ने गोली मार दी. गोली उनके गर्दन में लगी और वह वही गिर पड़े.
इसके बाद अपराधी लाखों का आभूषण व नकदी लेकर भाग निकले. पीछे से आ रहे ऑटो में सवार लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े व्यवसायी पर पड़ी तो उन लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही नगर व मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. देर रात तक सदर अस्पताल में सैकड़ों लोग जुटे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










