ePaper

OMG : गाली-गलौज का किया विरोध तो नशे में धूत ससुर ने बहू को मारा चाकू

Updated at : 16 Mar 2017 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
OMG : गाली-गलौज का किया विरोध तो नशे में धूत ससुर ने बहू को मारा चाकू

आरा:बिहार के आरामें नशे में धूत एक ससुर ने अपनी बहू को चाकू मार दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. जहां ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ. घटना चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव की है. घायल महिला धनंजय यादव की पत्नी गीता […]

विज्ञापन

आरा:बिहार के आरामें नशे में धूत एक ससुर ने अपनी बहू को चाकू मार दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. जहां ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ. घटना चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव गांव की है. घायल महिला धनंजय यादव की पत्नी गीता देवी बतायी जा रही है.

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम गीता देवी घर में बैठी हुई थी. इसी बीच उसका ससुर कृष्णा यादव शराब के नशे में धूत होकर घर में आया और अपनी बहू के साथ गाली- गलौज करने लगा. बहू गीता देवी ने गाली- गलौज का विरोध किया तो कृष्णा यादव उससे उलझ गया और चाकू निकाल कर उसके पेट में मार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वह घर से भाग निकला. इसके बाद परिजनों ने घायल महिला को ईलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला चिंताजनक हालत को देखते हुए उसका ऑपरेशन किया गया. इसके बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ.

कुदाल से मारकर पति- पत्नी को किया जख्मी
आरा. चांदी थाना क्षेत्र के मठियापुर गांव में मामूली विवाद में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने कुदाल से मारकर पति- पत्नी को जख्मी कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष से भी कुछ लोगों को चोटे आयी है. घायल पति- पत्नी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल उपेंद्र सिंह और उनकी पत्नी शिला देवी की हालत अब सामान्य बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार मामूली विवाद में दो पक्षों के लोग आपस में भीड़ गये. हाथापयी और लाठी- डंडे से मारपीट हो रही थी. इसी बीच एक व्यक्ति ने कुदाल निकाल कर पति- पत्नी पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन