#ValentinesDay के दिन प्रेमिका ने काटा हाथ, तब उमड़ा प्रेमी का प्यार

आरा: वेलेंनटाइन डे के दिन दो प्यार करने वालों के दिन की शुरुआत खींचातानी से शुरू हुई. मजनू के थप्पड़ चलाने एवं गुस्से के बाद प्रेमिका ने हाथ काटा और तब प्रेमी का प्यार पिघला. इसके बाद युवती का ईलाज सदर अस्पताल में कराया गया. मंगलवार की दोपहर घटी इस घटना को लेकर काफी देर […]
आरा: वेलेंनटाइन डे के दिन दो प्यार करने वालों के दिन की शुरुआत खींचातानी से शुरू हुई. मजनू के थप्पड़ चलाने एवं गुस्से के बाद प्रेमिका ने हाथ काटा और तब प्रेमी का प्यार पिघला. इसके बाद युवती का ईलाज सदर अस्पताल में कराया गया. मंगलवार की दोपहर घटी इस घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. सूत्रों के अनुसार मंगलवार को स्थानीय अस्पताल के समीप दो प्यार करने वालों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. स्थिति तब बिगड़ी जब मजनू ने प्रेमिका को किसी बात पर थप्पड़ जड़ दिया. बस क्या था, लैला की जिन आंखों से आज के दिन खुशी झलकनी चाहिए थी झरझर आंसू बहने लगे.
उसके बाद लैला ने आव देखा न ताव पर्स से ब्लेड निकाला और हाथ का नस काट डाला. फिर क्या था, मजनू के होश उड़ गये. कुछ देर पहले वह गुस्से में दिखायी दे रहा था. उसका प्यार प्रेमिका के हाथ काटते ही उमड़ पड़ा और किसी तरह समझा बुझा कर उसे सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया. इस घटना को लेकर स्थानीय अस्पताल में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. चिकित्सक की देख-रेख में युवती का इलाज किया गया. घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी लोगों की भीड़ जुट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




