ePaper

बिहार : आरा में 133 कार्टन विदेशी शराब जब्त

Updated at : 31 Jan 2017 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : आरा में 133 कार्टन विदेशी शराब जब्त

आरा : बिहार के भोजपुर जिले के कोइलवर पुल के समीप एक ट्रक से पुलिस ने आज 133 कार्टन अवैध विदेशी शराब जब्त की. कोइलवर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक छत्रनील सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में पटना जिले से अवैध विदेशी शराब भोजपुर जिला के बडहरा […]

विज्ञापन

आरा : बिहार के भोजपुर जिले के कोइलवर पुल के समीप एक ट्रक से पुलिस ने आज 133 कार्टन अवैध विदेशी शराब जब्त की. कोइलवर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक छत्रनील सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में पटना जिले से अवैध विदेशी शराब भोजपुर जिला के बडहरा थाना अंतर्गत बबुरा गांव जा रही है.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विदेशी शराब लदे ट्रक को कोइलवर पुल के समीप रोककर उसमें मौजूद शराब बारामद कर ली. सिंह ने बताया कि ट्रक से एक पिस्तौल और तीन कारतूस भी बरामद किया गया. ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है.जबकि ट्रक मालिकतथा बबुरा गांव निवासी चुनमुन सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन