शादीशुदा महिला को पहले किया किडनैप, फिर बंधक बनाकर करते रहे रेप

आरा : अपहरण कर एक शादीशुदा महिला को दो दिनों तक बंधक बना कर दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपित उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले. होश आने पर महिला ने अपने मायके के लोगों को सूचना दी. इसके बाद उसको […]
आरा : अपहरण कर एक शादीशुदा महिला को दो दिनों तक बंधक बना कर दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपित उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले. होश आने पर महिला ने अ���ने मायके के लोगों को सूचना दी. इसके बाद उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना संदेश थाने के डिहरी गांव से जुड़ा हुआ है. बताया जा रहा है कि शादीशुदा महिला चार दिनों पहले अचानक अपने ससुराल डिहरी गांव से रहस्यमय स्थिति में गायब हो गयी. मायके वालों ने ससुराल वालों पर गायब करने का आरोप लगाते हुए संदेश थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था.
पुलिस द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी के बाद अचानक शनिवार को रहस्यमय स्थिति में बेहोशी की हालत में महिला मिली. होश आने पर महिला ने अपने मायके वालों को सूचित करते हुए बताया कि उसके साथ दो लोगों ने जबरन ससुराल से अपहरण कर लिया था और दो दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने महिला का मेडिकल सदर अस्पताल में कराया. संदेश थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










