ePaper

बिहार : आरा में युवती पर छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, महिला समेत 7 जख्मी

Updated at : 25 Dec 2016 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : आरा में युवती पर छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, महिला समेत 7 जख्मी

आरा:बिहारकेअारामें नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज इलाके में युवती पर छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गयी. जिसकेबाद दोनों ओर से जमकर लाठी- डंडे चली और रोड़े भी बरसाये गये. घटना में महिला समेत सात लोग जख्मी हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. मामले को लेकर दोनों ओर […]

विज्ञापन

आरा:बिहारकेअारामें नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज इलाके में युवती पर छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गयी. जिसकेबाद दोनों ओर से जमकर लाठी- डंडे चली और रोड़े भी बरसाये गये. घटना में महिला समेत सात लोग जख्मी हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. मामले को लेकर दोनों ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी हुयी है.

हमारे प्रतिनिधि के मुताबिक मारपीट के दौरान गौसगंज मुहल्ले में अफरातफरी मच गयी थी और दर्जनों की संख्या में लोग जुट गये थे. जानकारी के अनुसार गौसगंज में एक युवती पर छींटाकशी करने पर उसके परिजनों ने विरोध किया तो बवाल मच गया. दो पक्षे आमने-सामने हो गये. पहले तो बात बहस से शुरू हुई और देखते- देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी.

इस दौरान एक पक्ष से महिला समेतपांच लोग जख्मी हो गये. जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गये. घटना में कई के सिर में गंभीर चोट आयी है तो कई लहुलूहान हो गये थे. मारपीट के दौरान भागदौड़ भी मची रही. कई लोगों के घायल होने के बाद स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. इसके बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. हालांकि अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन