अफवाहों से सनसनी सड़कों पर वीरानगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

रद्द रही आरा-सासाराम पैसेंजर नहीं चला एक भी वाहन आरा/पीरो : पीरो बाजार में शुक्रवार को अघोषित कर्फ्यू जैसा नजारा देखने को मिला. हालांकि सुबह में शहर की दुकानें खुलनी शुरू हुई थीं कि एकाएक फैले अफवाहों से सनसनी फैल गयी और लोग अफरा-तफरी की स्थिति में आ गये. देखते ही देखते पीरो में बाजार […]
विज्ञापन
रद्द रही आरा-सासाराम पैसेंजर
नहीं चला एक भी वाहन
आरा/पीरो : पीरो बाजार में शुक्रवार को अघोषित कर्फ्यू जैसा नजारा देखने को मिला. हालांकि सुबह में शहर की दुकानें खुलनी शुरू हुई थीं कि एकाएक फैले अफवाहों से सनसनी फैल गयी और लोग अफरा-तफरी की स्थिति में आ गये. देखते ही देखते पीरो में बाजार में तरह-तरह की अफवाहें आग की तरह फैलने लगी.
इसके बाद फिर से दुकानों के शटर फटाफट गिरने लगे. जो थोड़े-बहुत लोग सड़कों पर नजर आ रहे थे, वे भी दहशत में आ गये और अपने घरों में जा दुबके. सड़कों पर वाहनों का परिचालन लगभग ठप हो गया. टेंपो, रिक्शा, टमटम जैसे छोटे वाहन भी बिल्कुल नहीं चले. यहां तक कि आरा-सासाराम पैसेंजर गाड़ी भी रद्द रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










