जगदीशपुर में अनोखी पहल, न करेंगे विवाद, न होगा विवाद

Published at :15 Oct 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
जगदीशपुर में अनोखी पहल, न करेंगे विवाद, न होगा विवाद

आरा. ‘न करेंगे विवाद, न होगा विवाद, हम सब हैं भाई-भाई’ का नारा बुलंद करते दो पक्ष के लोग सड़क पर निकले, तो लगा ही नहीं कि कल के यही जगदीशपुर के लोग हैं, जिनके बीच मतभेद था. आपसी सौहार्द बनाने की पहल ने अधिकारियों से लेकर आमजनों तक सब का मन मोह लिया. जगदीशपुर […]

विज्ञापन
आरा. ‘न करेंगे विवाद, न होगा विवाद, हम सब हैं भाई-भाई’ का नारा बुलंद करते दो पक्ष के लोग सड़क पर निकले, तो लगा ही नहीं कि कल के यही जगदीशपुर के लोग हैं, जिनके बीच मतभेद था. आपसी सौहार्द बनाने की पहल ने अधिकारियों से लेकर आमजनों तक सब का मन मोह लिया.
जगदीशपुर में शुक्रवार को दो पक्ष के लोगों ने एक साथ जुलूस निकाल कर भाईचारे को प्रदर्शित किया. इस जुलूस की खास बात रही कि दोनों पक्ष एक साथ मार्च करते दिखे और जगदीशपुर के लोगों से हाथ जोड़ कर यह अपील की कि आप सब आपसी सौहार्द बनाये रखें व उपद्रवियों के बहकावे में न आएं. कुछ नेताओं ने कहा कि मुट्ठी भर लोग हमारी एकता को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. वे किसी भी हाल में सफल न हों. कई लोगों ने कहा पीरो के लोग भी लें सीख. जगदीशपुर के जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि आपसी सौहार्द बनाएं, अफवाहों में न पड़ें, जिससे आपसी माहौल खराब हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन