पीरो के दुसाधी बधार में झड़प

आरा/पीरो : पीरो के दुसाधी बधार में बुधवार की देर शाम ताजिया निकालने के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गयी. इस दौरान सड़क पर खड़े वाहनों और एक दुकान में आग लगा दी गयी. पथराव में पीरो के डीएसपी व पुलिस के कई जवान जख्मी हो गये. इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी […]
आरा/पीरो : पीरो के दुसाधी बधार में बुधवार की देर शाम ताजिया निकालने के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गयी. इस दौरान सड़क पर खड़े वाहनों और एक दुकान में आग लगा दी गयी. पथराव में पीरो के डीएसपी व पुलिस के कई जवान जख्मी हो गये. इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गयी. एक व्यक्ति को गोली लगी है.
ईंट-पत्थर फेंके जाने से नाराज एक पक्ष के लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भागलपुर मोड़ के पास बिहिया-पीरो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सूचना मिलते ही डीएम डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव और एसपी क्षत्रनील सिंह मौके पर पहुंचे. समाचार लिखे जाने तक दोनों अफसर लोगों को समझाने में लगे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










