भाग रहे अवैध शराब तस्कर को पीछा कर थानेदार ने दबोचा

Published at :11 Oct 2016 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
भाग रहे अवैध शराब तस्कर को पीछा कर थानेदार ने दबोचा

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ पर उदवंतनगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली की एक अवैध शराब तस्कर बैग में शराब लेकर आरा की तरफ जा रहा है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार तत्काल सिविल ड्रेस में ही बिना एक पल गवाए तेतरिया मोड़ पहुंचे तो उन्हें देखते ही अवैध शराब कारोबारी भागने लगा. इसके […]

विज्ञापन

आरा : उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ पर उदवंतनगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली की एक अवैध शराब तस्कर बैग में शराब लेकर आरा की तरफ जा रहा है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार तत्काल सिविल ड्रेस में ही बिना एक पल गवाए तेतरिया मोड़ पहुंचे तो उन्हें देखते ही अवैध शराब कारोबारी भागने लगा. इसके बाद उसे भागता देख थानाध्यक्ष ने पीछा कर उसे धर दबोचा. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बैग को खंगाला तो उसमें 24 बोतल अंग्रेजी शराब मिला.

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि उदवन्तनगर के तेतरिया गांव निवासी रामानन्द चौधरी को धर दबोचा गया है वह तेतरिया निवासी स्व प्रभु चौधरी का पुत्र है. बता दे कि उदवंतनगर थाना पुलिस द्वारा की गई छापेमारी से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप व्याप्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन