ट्रेन के ठहराव के लिए 15 से 19 तक होगा धरना

Published at :08 Oct 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन के ठहराव के लिए 15 से 19 तक होगा धरना

चरपोखरी : आरा-सासाराम नये रेलखंड पर सासाराम पटना फास्ट पैसेंजर के ठहराव को सुनिश्चित कराने के लिए रेलयात्री संघर्ष समिति सेमरांव के बैनर तले समाजवादी नेता रामदेव सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित कराने के लिए 15 से 19 अक्तूबर तक धरना-प्रदर्शन का फैसला लिया गया. सदस्यों ने […]

विज्ञापन
चरपोखरी : आरा-सासाराम नये रेलखंड पर सासाराम पटना फास्ट पैसेंजर के ठहराव को सुनिश्चित कराने के लिए रेलयात्री संघर्ष समिति सेमरांव के बैनर तले समाजवादी नेता रामदेव सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित कराने के लिए 15 से 19 अक्तूबर तक धरना-प्रदर्शन का फैसला लिया गया. सदस्यों ने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा सप्ताह के अंदर ट्रेन का ठहराव नहीं किया गया, तो रेल का परिचालन ठप किया जायेगा. रेल सुविधा संघर्ष समिति सेमरांव द्वारा इसकी सूचना रेल मंत्रालय नयी दिल्ली, महाप्रबंधक हाजीपुर रेलमंडल, डीआरएम मुगलसराय, डीआरएम दानापुर, डीएम व एसपी को दी गयी है.
बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता राजा सिंह, अदालत सिंह, डॉ शैलेंद्र राम, भरत सिंह, हरेंद्र साह, तपन प्रसाद, ओमप्रकाश, जानकी सिंह, पूर्व समिति सदस्य इंदु देवी सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन