पानी भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की गयी जान

Published at :08 Oct 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
पानी भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की गयी जान

शाहपुर : थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शौच करने गये एक किशोर की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने के कारण हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डुमरिया गांव के अमिताभ पासवान का 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक पासवान शुक्रवार की दोपहर सड़क के किनारे शौच कर रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और […]

विज्ञापन
शाहपुर : थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शौच करने गये एक किशोर की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने के कारण हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डुमरिया गांव के अमिताभ पासवान का 10 वर्षीय पुत्र अभिषेक पासवान शुक्रवार की दोपहर सड़क के किनारे शौच कर रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और असंतुलित होकर सड़क किनारे के पानी से भरे गड्ढे में गिर गया.
ग्रामीणों द्वारा उसे पानी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय थाना द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया. जिला पर्षद सदस्य कृष्णा देवी ने मृतक के परिजनों को सरकारी स्तर से मुआवजा देने की मांग की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन