रामलीला में ताड़का का वध व अहिल्या का उद्धार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Oct 2016 5:11 AM (IST)
विज्ञापन

रामलीला मैदान में जनक मिलन का आकर्षक मंचन आरा : नगर रामलीला समिति द्वारा रामलीला मैदान में वृंदावन की रामलीला मंडली द्वारा ताड़का वध, अहिल्या उद्धार तथा जनक मिलन का आकर्षक मंचन किया गया. लोगों में इस दृश्य को देख कर काफी उत्साह नजर आया. वहीं, लोग भक्तिभाव से सराबोर दिखे. समिति के अध्यक्ष प्रेम […]
विज्ञापन
रामलीला मैदान में जनक मिलन का आकर्षक मंचन
आरा : नगर रामलीला समिति द्वारा रामलीला मैदान में वृंदावन की रामलीला मंडली द्वारा ताड़का वध, अहिल्या उद्धार तथा जनक मिलन का आकर्षक मंचन किया गया. लोगों में इस दृश्य को देख कर काफी उत्साह नजर आया. वहीं, लोग भक्तिभाव से सराबोर दिखे. समिति के अध्यक्ष प्रेम पंकज ने कहा कि रामलीला में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है. वहीं, नगर निगम द्वारा मैदान को सही नहीं करने के प्रति आक्रोश व्यक्त किया. उपाध्यक्ष सन्नी शाहाबादी ने कहा कि भरत मिलाप में अधिक से अधिक झाकियां शामिल हो, इसके लिए नरेंद्र कुमार के संयोजकत्व में समिति बनायी गयी है. कार्यक्रम में आनंद कुमार, सुमन गुप्त, विष्णु शंकर, रामजी प्रसाद , महेश प्रसाद, शंभूनाथ केसरी, बालाजी, सोनू कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










