बीएचयू में रखा गया पार्थिव शरीर, आज 12 बजे दिन में पहुंचने की उम्मीद

आरा : पाक आतंकवादियों द्वारा हमले में शहीद हुए जवान अशोक कुमार का शव मंगलवार को करीब 12 बजे दिन में उनके गांव जितौरा आने की संभावना है. अभी उनका शव उरी से लाकर बीएचयू वाराणसी में रखा गया है. शहीद जवान अशोक कुमार के दो भतीजे सेना में ही हैं. उनकी पोस्टिंग उधमपुर में […]
आरा : पाक आतंकवादियों द्वारा हमले में शहीद हुए जवान अशोक कुमार का शव मंगलवार को करीब 12 बजे दिन में उनके गांव जितौरा आने की संभावना है. अभी उनका शव उरी से लाकर बीएचयू वाराणसी में रखा गया है. शहीद जवान अशोक कुमार के दो भतीजे सेना में ही हैं. उनकी पोस्टिंग उधमपुर में है. उधमपुर से दोनों मंगलवार को वाराणसी पहुंचेंगे. जबकि उनका बेटा दानापुर कैंट में पदस्थापित हैं, जो दानापुर से अपने गांव आ चुके हैं. इसके बाद शहीद जवान के शव को भोजपुर जिला के रकटू टोला गांव में लाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










