बड़हरा में चोरों का उत्पात जारी, रामपुर में हुई चोरी

Published at :20 Sep 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
बड़हरा में चोरों का उत्पात जारी, रामपुर में हुई चोरी

आरा : बड़हरा थाने के रामपुर में बीती रात पुलिस की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की पोल चोरों ने खोल कर रख दी. रामपुर गांव में घर में घुस कर लाखों रुपये के गहने, नकदी समेत अन्य सामान चोर ले भागे. घटना रविवार की देर रात की है. चोरी करने के बाद भागने के क्रम में चोरों […]

विज्ञापन

आरा : बड़हरा थाने के रामपुर में बीती रात पुलिस की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की पोल चोरों ने खोल कर रख दी. रामपुर गांव में घर में घुस कर लाखों रुपये के गहने, नकदी समेत अन्य सामान चोर ले भागे. घटना रविवार की देर रात की है.

चोरी करने के बाद भागने के क्रम में चोरों ने खेत में बक्सा फेंक दिया था, जिसे सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार, बड़हरा थाने के रामपुर गांव में चोरों ने रामपुर निवासी गोधन पंडित के घर अंधेरे का फायदा उठाकर घुस गये और आराम से चोरी कर भाग निकले. सुबह जब गृहस्वामी को पता चला, तो सोने-चांदी के जेवरात समेत हजारों की संपत्ति गायब थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन