उरी हमला : भोजपुर और कैमूर के दो जवानों ने दी देश के लिए कुर्बानी

Published at :19 Sep 2016 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
उरी हमला : भोजपुर और कैमूर के दो जवानों ने दी देश के लिए कुर्बानी

भोजपुर/कैमूर : जम्मू कश्मीर के उरी स्थित आर्मी कैंप में रविवार को हुएआतंकीहमले में बिहार के भोजपुर जिले के पीरो गांव के जवान अशोक कुमार सिंहऔर कैमूर के नुआंव प्रखंड के बड्डा गांवकेजवान राकेश सिंह भी शहीद हो गये हैं. शहीद के परिजनों को अपनेलालकी शहादत पर गर्व है. भोजपुर में मूल रूप से पीरो […]

विज्ञापन

भोजपुर/कैमूर : जम्मू कश्मीर के उरी स्थित आर्मी कैंप में रविवार को हुएआतंकीहमले में बिहार के भोजपुर जिले के पीरो गांव के जवान अशोक कुमार सिंहऔर कैमूर के नुआंव प्रखंड के बड्डा गांवकेजवान राकेश सिंह भी शहीद हो गये हैं. शहीद के परिजनों को अपनेलालकी शहादत पर गर्व है.

भोजपुर में मूल रूप से पीरो प्रखंड के जितौरा पंचायत अंतर्गत रकटू गांव निवासी जगनारायण सिंह का यहसपूत6 बिहार रेजिमेंट में हवलदार के पद पर कार्यरत थे. जो फिलहाल जम्मू-कश्मीर में तैनात थे. सन 1988 में 15 बिहार रेजिमेंट के बहादुर सिपाही अपने बड़े भाई कामता सिंह की शहादत के बाद अशोकने 6 बिहार रेजिमेंट में बतौर सिपाही शामिल हो हुए थे. अपनी मेहनत और लगन के बल पर अशोक ने हवलदार का पद हासिल किया और देश सेवा में लगे रहे. देश की सरहद पर तैनाती के दौरान कई बार उन्होंने पूरे साहस के साथ दुश्मनों को सबक सिखाया.

अपने चार भाइयों में अशोक तीसरे नंबर पर थे. बड़े भाई कमता सिह के दो बेटे विनोद कुमार एवं ददन कुमार भी सेना में हैं जबकि अशोक का बड़ा बेटा विकास भी आर्मी में अपनी सेवा दे रहा है. अशोक के मंझोले भाई जय सिंह बचपन में ही साधु बन गये थे. वहीं सबसे छोटा भाई संजय सिंह गांव में रहकर खेती बारी करते हैं.

अशोक की शहादत की खबर से जहां उनका पूरा परिवार गमगीन है वही अशोक के बूढ़े पिता एवं मां रजमुना देवी को बेटे की शहादत पर गर्व है. रकटू टोला गांव स्थित शहीद अशोक के घर लोगों का हुजूम हाल जानने के लिए उमड़ पड़ा है. लोग अपने बहादुर सपूत के इस शहादत से मर्माहत तो हैं पर उससे ज्यादा उन्हें अपने वीर सपूत की शहादत पर गर्व हो रहा है.

उरी में आतंकी हमले में कैमूर का जवान शहीद
कैमूर : नुआंव प्रखंड के बड्डा गांव का शहीद राकेश सिंह के गांव में इसकी सूचना मिलने के साथ ही शोक की लहार दौड़ गयी. परिजन के अनुसार 16तारीख को अपनी पत्नी किरण देवी से शहीद जवान की अंतिम बात फोन से हुई थी. शहीद जवान की शादी 2012 में हुई थीऔर उनको दो साल का एक बेटा हर्सित है. 2010 मेंवे सेना में शामिल हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन