विद्युत पोल से कभी हो सकता है खतरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2016 2:05 AM (IST)
विज्ञापन

आरा :नगर के बड़ी मठिया के पास विद्युत पोल के टूट जाने से कभी भयंकर हादसा हो सकता है. पोल की स्थिति को देख कर कहा जा सकता है कि विभाग नगरवासियों के लिए खतरे का इंतजाम कर चुका है. गड़हनी पशु मेले सहित कई घटनाओं के बाद भी विभाग की कार्यशैली में सुधार के […]
विज्ञापन
आरा :नगर के बड़ी मठिया के पास विद्युत पोल के टूट जाने से कभी भयंकर हादसा हो सकता है. पोल की स्थिति को देख कर कहा जा सकता है कि विभाग नगरवासियों के लिए खतरे का इंतजाम कर चुका है. गड़हनी पशु मेले सहित कई घटनाओं के बाद भी विभाग की कार्यशैली में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं. मुख्य सड़क पर पोल की इस स्थिति के बावजूद विभाग के कर्मियों का ध्यान उस पर नहीं जाना साबित करता है कि विभाग के कर्मी उदासीन एवं लापरवाह हैं
11 हजार वोल्ट के तार बना खतरनाक : 11 हजार वोल्ट के तार से घरों में होती है विद्युत की आपूर्ति, पर तार लगे पोल के टूटने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. यह स्थिति कई दिनों से बनी हुई है. भगवान भरोसे अभी तक हादसा तो नहीं हुआ है, पर कब हादसा होगा, इसकी गारंटी नहीं.
विभाग नहीं ले रहा सबक : हाल ही में विभाग की लापरवाही के कारण गड़हनी पशु मेले में बड़ा हादसा हो चुका है. इसमें दो लोगों तथा कई पशुओं की जान जा चुकी है. वहीं कई लोग घायल हो चुके हैं. इसके साथ नगर में भी प्रतिमाह घटनाएं होती रहती हैं. फिर भी विभाग द्वारा नियमित रूप से विद्युत पोलोंएवं तार की स्थिति निगरानी नहीं की जाती है. इस कारण प्राय: बिजली से दुर्घटनाएं होती रहती हैं.
क्या कहते हैं लोग
विभाग की लापरवाही जगजाहिर है. लोगों की जान से इसे कुछ लेना-देना नहीं है.
फोटो नं- 10 बेबी सिंह
विद्युत विभाग सबसे लापरवाह विभाग है. लोगों की शिकायत का भी कोई असर इस पर नहीं पड़ता है.
फोटो नं 11 विजय चंद्र पांडेय
क्या कहते हैं कार्यपालक अभियंता
संज्ञान में नहीं आया था. अब जल्द ही इस पर कार्रवाई की जायेगी तथा पोल को बदला जायेगा.
फोटो नं 12 राजकुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










