मारपीट में पांच जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2016 2:04 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटित मारपीट की घटनाओं के दौरान महिला समेत कुल पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गये, जिन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाने के बखरिया गांव में पूर्व के विवाद को लेकर स्व रामनरेश सिंह के पुत्र 50 […]
विज्ञापन
आरा : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटित मारपीट की घटनाओं के दौरान महिला समेत कुल पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गये, जिन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाने के बखरिया गांव में पूर्व के विवाद को लेकर स्व रामनरेश सिंह के पुत्र 50 वर्षीय बिहारी सिंह को नामजदों ने पीट-पीटकर जख्मी कर दिया.
वहीं मारपीट की दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के मोतीटोला में घटी. मारपीट में विनय यादव का पुत्र विकास यादव जख्मी हो गया. वहीं कोईलवर थाना क्षेत्र के बड़का चंदा गांव में गुरुवार की दोपहर मारपीट की घटना हुई. घटना में मनु कुमार की पत्नी पूनम देवी को नामजदों ने पीट-पीटकर जख्मी कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










