बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Sep 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर व मठियापुर गांव के बीच बुधवार की दोपहर दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने अखगांव निवासी युवक को पांच गोलियां मार कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. राहगीरों ने युवक को वाहन पर लादकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के चिकित्सकों […]
विज्ञापन
आरा : चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर व मठियापुर गांव के बीच बुधवार की दोपहर दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने अखगांव निवासी युवक को पांच गोलियां मार कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. राहगीरों ने युवक को वाहन पर लादकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव निवासी सुमन कुमार चौरसिया (25 वर्ष) बुधवार की दोपहर आरा कोर्ट से तारीख
बाइक सवार अपराधियों ने युवक को…
के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे. रास्ते में सलेमपुर व मठियापुर गांव के बीच दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच अपराधियों ने पैर में गोली मार दी, जिसके कारण सुमन गिर पड़ा. इसके बाद अपराधियों ने उसे पांच गोलियां मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये.
जमीन विवाद में पड़ोसियों ने मारी गोली
सूत्रों का कहना है कि रामबिहारी चौरसिया के पुत्र सुमन कुमार चौरसिया को पड़ोसियों ने ही गोली मारी है. बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
पटना रेफर, पांच की संख्या में थे अपराधी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










