प्रोन्नत 47 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

Published at :15 Sep 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
प्रोन्नत 47 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

प्रोन्नति प्राप्त पुलिसकर्मियों को स्टार लगा सम्मानित करते एसपी. आरा : भोजपुर जिले के नवीन आरक्षी केंद्र में आयोजित समारोह के दौरान भोजपुर जिले के प्रोन्नति पाये 47 पुलिसकर्मियों को पुलिस कप्तान छत्रनिल सिंह ने जैसे ही स्टार लगा कर सम्मानित किया गर्व से उन लोगों का सीना चौड़ा हो गया. बुधवार को कार्यक्रम के […]

विज्ञापन

प्रोन्नति प्राप्त पुलिसकर्मियों को स्टार लगा सम्मानित करते एसपी.

आरा : भोजपुर जिले के नवीन आरक्षी केंद्र में आयोजित समारोह के दौरान भोजपुर जिले के प्रोन्नति पाये 47 पुलिसकर्मियों को पुलिस कप्तान छत्रनिल सिंह ने जैसे ही स्टार लगा कर सम्मानित किया गर्व से उन लोगों का सीना चौड़ा हो गया. बुधवार को कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों के समक्ष पुलिस कप्तान छत्रनील सिंह ने सभी प्रोन्नति पाये दारोगा तथा जमादारों को स्टार लगाया. भोजपुर जिले के 93 पुलिस कर्मियों का प्रमोशन कुछ ही दिन पूर्व हुआ था, जिनमें से 46 पुलिसकर्मी दूसरे जिले के लिए विरमित होंगे,
जबकि 47 लोगों के लिए नवीन आरक्षी केंद्र पुलिस कार्यालय में बुधवार को बारी-बारी से पुलिस कप्तान छत्रनिल सिंह ने स्टार लगा कर सम्मानित किया. इनमें जमादार से अवर निरीक्षक बने राजकुमार यादव उमेश कुमार शर्मा, बबन सिंह, विजय कुमार सिंह, रामपति राम, शारदानंद ठाकुर, अशोक कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह, राधेश्याम यादव, महेंद्र सिंह, सुदामा सिंह, उमा शंकर झा एवं संजय कुमार शामिल हैं. वहीं, प्रमोशन पाये दारोगा के अलावा 33 हवलदार से जमादार बने पुलिसकर्मियों को भी पुलिस कप्तान ने सम्मानित किया.
मौके पर पुलिस कप्तान छत्रनिल सिंह ने कहा कि सभी पुलिस कर्मी अपने दायित्व का निर्वहण बखूबी करेंगे. उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए तथा विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए यह नौकरी मिली है. आशा है आप सभी अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहेंगे. मौके पर मुख्यालय डीएसपी जेपी कर्ण के अलावा तमाम अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन