बम फेंकने का आरोपित धराया

Published at :14 Sep 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
बम फेंकने का आरोपित धराया

आरा/पीरो : अरवल जिला अंतर्गत कलेर थाना क्षेत्र में वर्ष 2014 में बम फेंकने और जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे सूर्यवंश राय उर्फ बाम्बर को पुलिस ने सिकरहटा थाने के मोपती बाजार से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार कलेर थाने के सम्हारिया गांव निवासी सूर्यवंश राय उर्फ बॉम्बर बम […]

विज्ञापन

आरा/पीरो : अरवल जिला अंतर्गत कलेर थाना क्षेत्र में वर्ष 2014 में बम फेंकने और जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे सूर्यवंश राय उर्फ बाम्बर को पुलिस ने सिकरहटा थाने के मोपती बाजार से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार कलेर थाने के सम्हारिया गांव निवासी सूर्यवंश राय उर्फ बॉम्बर बम कांड के बाद से ही फरार चल रहा था. मंगलवार को गुप्त सूचना मिलने के बाद कलेर थानाध्यक्ष ऋतुराज कुमार और सिकरहटा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के नेतृत्व में दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से मोपती बाजार में छापेमारी कर आरोपित को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपित को कलेर थाने की पुलिस अपने साथ ले गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन