पूजा करने गयी युवती डूबी, पटना रेफर

Published at :13 Sep 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
पूजा करने गयी युवती डूबी, पटना रेफर

आरा : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिमवा गांव स्थित नदी में करमाधरमा की पूजा करने गयी 16 वर्षीय युवती जैसे ही नदी के किनारे पहुंची पैर अचानक फिसल गया और वह नदी में जा गिरी. घाट के किनारे खड़े लोगों एवं युवतियों ने हल्ला मचाया तब कुछ गोताखोर नदी में उतरे और युवती को बेहोशी […]

विज्ञापन

आरा : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिमवा गांव स्थित नदी में करमाधरमा की पूजा करने गयी 16 वर्षीय युवती जैसे ही नदी के किनारे पहुंची पैर अचानक फिसल गया और वह नदी में जा गिरी. घाट के किनारे खड़े लोगों एवं युवतियों ने हल्ला मचाया तब कुछ गोताखोर नदी में उतरे और युवती को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया. उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, जहां के चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम बुटन यादव की 16 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी करमाधरमा के लिए पुजा करने गयी तो उसका पैर फिसल गया और नदी में गिर गयी. बेहोशी की हालत में किरण कुमारी को सदर अस्पताल लाया गया जहां के चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन