उदवंतनगर प्रखंड में प्रखंड वार्ड संघ का हुआ गठन

Published at :13 Sep 2016 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
उदवंतनगर प्रखंड में प्रखंड वार्ड संघ का हुआ गठन

नैना बनी अध्यक्ष और सबीता बनायी गयी उपाध्यक्ष आरा : उदवंतनगर प्रखंड मुख्यालय में वार्ड सदस्यों का अधिकार मांगों अभियान के तहत प्रखंड के 16 पंचायतों के 217 वार्ड सदस्यों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उदवंतनगर पंचायत के वार्ड सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने की. इस दौरान प्रखंड वार्ड संघ का गठन किया गया. बैठक […]

विज्ञापन

नैना बनी अध्यक्ष और सबीता बनायी गयी उपाध्यक्ष

आरा : उदवंतनगर प्रखंड मुख्यालय में वार्ड सदस्यों का अधिकार मांगों अभियान के तहत प्रखंड के 16 पंचायतों के 217 वार्ड सदस्यों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता उदवंतनगर पंचायत के वार्ड सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने की. इस दौरान प्रखंड वार्ड संघ का गठन किया गया.
बैठक के दौरान वार्ड सदस्यों ने कहा कि पंचायत में संचालित होने वाली योजनाओं में वार्ड सदस्यों की भागिदारी 20 प्रतिशत के बदले 50 प्रतिशत होनी चाहिए. इसको लेकर वार्ड सदस्य आंदोलन करेंगे. आंदोलन चरणबद्ध ढंग से तब तक चलाया जायेगा, जब तक की सरकार वार्ड सदस्यों की मांगों को नहीं मान लेती. संघ के प्रमुख मांगों में मुखिया के कुल 50 प्रतिशत फंड को वार्ड सदस्यों में बांटा जाये. वार्ड सदस्य को अभिकर्ता बनाया जाये. वेतनवृद्धि, पेंशन तथा ग्रामसभा में वार्ड सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य किया जाये शामिल है.
प्रखंड वार्ड सदस्य संघ का अध्यक्ष सरथुआ पंचायत के उप मुखिया नैना देवी को चुना गया. वामपाली के वार्ड सदस्य सबीता देवी को उपाध्यक्ष, एकौना पंचायत के वार्ड सदस्य उषा देवी को कोषाध्यक्ष, पियनिया पंचायत के वार्ड सदस्य आशा कुमारी को सचिव चुना गया. वहीं प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उषा देवी, सुरेंद्र सिंह, लालती देवी, अवध बिहारी राम, रिंकी देवी, कामेश्वर राम, बेबी सिंह, शंकर चौधरी आदि को रखा गया है. कार्यक्रम के दौरान धंजीत कुमार, राजू कुमार, शंभु कुमार, अभय सिंह, विकास कुमार, मुन्ना कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, हरेश कुमार, अरविंद सिंह तथा प्रमोद सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन