चार वर्षों बाद भी शुरू नहीं हुई पानी की सप्लाइ

बिहिया : मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में शामिल ‘हर घर तक पानी’ योजना बिहिया प्रखंड के कमरियांव पंचायत में सारी सुविधाओं के बावजूद दम तोड़ती नजर आ रही है. लगभग सात हजार की आबादी वाले कमरियांव गांव में विगत लगभग चार वर्ष पूर्व ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाखों की लागत […]
बिहिया : मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में शामिल ‘हर घर तक पानी’ योजना बिहिया प्रखंड के कमरियांव पंचायत में सारी सुविधाओं के बावजूद दम तोड़ती नजर आ रही है. लगभग सात हजार की आबादी वाले कमरियांव गांव में विगत लगभग चार वर्ष पूर्व ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाखों की लागत से पेयजलापूर्ति योजना के तहत पीएचइडी विभाग द्वारा चार पानी टंकी, मोटर, ट्रांसफॉर्मर समेत पूरे प्लांट का निर्माण कराया गया था
परंतु चार वर्षों की अवधि के गुजर जाने के बाद भी ग्रामीणों को पानी का एक बूंद नहीं मिल पाया, जिससे पूरा प्लांट शोभा की वस्तु बना हुआ है. गांव में मिनी पेयजलापूर्ति योजना का कार्य जब प्रारंभ हुआ, तो ग्रामीणों में खुशी थी कि उनके घरों में भी अब नलों से जलापूर्ति होगी. किंतु लंबी अवधि गुजर जाने के बाद भी पेयजलापूर्ति शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में निराशा व आक्रोश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










