वाहनों की टक्कर में दो जख्मी

Published at :08 Sep 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
वाहनों की टक्कर में दो जख्मी

आरा: नगर थाने के धनुपरा के समीप बुधवार की रात पटना की तरफ से आ रहे ऑटो व आरा की तरफ से कोइलवर के बीरमपुर जा रहे सदर अस्पताल के स्टाफ की बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में ऑटोचालक व बाइक सवार जख्मी हो गये, जिनमे से ऑटोचालक को पटना रेफर […]

विज्ञापन

आरा: नगर थाने के धनुपरा के समीप बुधवार की रात पटना की तरफ से आ रहे ऑटो व आरा की तरफ से कोइलवर के बीरमपुर जा रहे सदर अस्पताल के स्टाफ की बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में ऑटोचालक व बाइक सवार जख्मी हो गये, जिनमे से ऑटोचालक को पटना रेफर कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल का स्टाफ कोइलवर थाने के वीरमपुर निवासी उपेंद्र कुमार बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहा रौजा मुहल्ला का ऑटोचालक जय किशन ऑटो सहित मोटरसाइकिल से टकरा गया. इस घटना में रौजा निवासी जय किशन तथा वीरमपुर निवासी उपेंद्र कुमार जख्मी हो गये. जय किशन को पटना रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन