घायलों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे सांसद

Published at :08 Sep 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
घायलों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे सांसद

आरा : मंगलवार को गड़हनी पशु मेले में हुए दुखद हादसे के बाद बुधवार को आरा पहुंचे सांसद आरके सिंह सीधे सदर अस्पताल गये और मरीजों से मिले. इस दौरान वहां की कुव्यवस्था देख सांसद भड़क गये और प्रबंधन के अधिकारियों की जम कर क्लास ली. उन्होंने पोस्टमार्टम रूम बंद देख अधिकारियों से पूछ दिया […]

विज्ञापन

आरा : मंगलवार को गड़हनी पशु मेले में हुए दुखद हादसे के बाद बुधवार को आरा पहुंचे सांसद आरके सिंह सीधे सदर अस्पताल गये और मरीजों से मिले. इस दौरान वहां की कुव्यवस्था देख सांसद भड़क गये और प्रबंधन के अधिकारियों की जम कर क्लास ली. उन्होंने पोस्टमार्टम रूम बंद देख अधिकारियों से पूछ दिया क्यों बंद है पोस्टमार्टम रूम. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर आरा के सांसद आरके सिंह सदर अस्पताल पहुंचे

और गड़हनी पशु मेले में अचानक हाइटेंशन तार के टूट कर गिरने से करेंट की चपेट में आकर झुलसे लोगों से मिल कर उनका हाल-चाल जाना तथा अस्पताल में फैली कुव्यवस्था को देख बिफर पड़े. सांसद ने मौके पर ही अस्पताल के सीएस और डीएस दोनों की क्लास ली. सांसद ने कहा की पीड़ितों के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए. इस दौरान सांसद आरके सिंह ने करेंट से झुलसे लोगों को सांत्वना देते हुए कहा कि हम आपके साथ हैं. इस दुर्घटना में जो भी क्षति आप लोगों की हुई है, उसका तो भरपाई नहीं हो सकता, लेकिन आपके जो हक का राशि है, वह जिला प्रशासन से जरूर दिलवाने का प्रयास करूंगा.

सांसद इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए यह भी कहा कि घटना की जांच करायी जायेगी और जो भी दोषी पाये जायेंगे उन पर कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन