ePaper

आरा-पटना के दैनिक यात्रियों को रेल मंत्री की सौगात, नयी मेमो ट्रेन को हरी झंडी

Updated at : 27 Jun 2016 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
आरा-पटना के दैनिक यात्रियों को रेल मंत्री की सौगात, नयी मेमो ट्रेन को हरी झंडी

पटना : रोजाना आरा से पटना आने-जाने वाले हजारों यात्रियों के लिये रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने नयी मेमो ट्रेन का तोहफा दिया है. आज दोपहर रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हरी झंडी दिखाकर मेमो ट्रेन को आरा से पटना के लिये रवाना किया. मौके पर बीजेपी सांसद आर.के. सिंह भी मौजूद थे. जानकारी के […]

विज्ञापन

पटना : रोजाना आरा से पटना आने-जाने वाले हजारों यात्रियों के लिये रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने नयी मेमो ट्रेन का तोहफा दिया है. आज दोपहर रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हरी झंडी दिखाकर मेमो ट्रेन को आरा से पटना के लिये रवाना किया. मौके पर बीजेपी सांसद आर.के. सिंह भी मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक आरा से रोजाना सुबह यह ट्रेन 7.05 मिनट पर खुलेगी और 8.35 मिनट पर यह पटना जंक्शन पहुंचेगी. दोबारा यह ट्रेन शाम को पटना जंक्शन से 5.15 मिनट पर खुलेगी. इस ट्रेन के शुरू होने से 10 बजे से पहले पटना पहुंचने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी.

इस मौके पर दानापुर डिवीजन के डीआरएम और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. आज रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. आरा स्टेशन पर मौजूद बीजेपी सांसद आर.के. सिंह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखायी. ट्रेन के शुरू होने से स्थानीय लोग काफी खुश हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन