आरा रिमांड होम से छह बाल कैदी फरार

भोजपुर (आरा) : भोजपुर जिले के आरा में स्थित रिमांड होम से एक सनसनीखेज खबर आयी है. शहरके धनुपरा इलाके में स्थित एक रिमांड होम की खिड़की के लोहे की राड को तोड़कर बीते देर रात्रि छह बाल कैदी फरार हो गये. सूचना के बाद पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही है. विभिन्न आरोपों […]
भोजपुर (आरा) : भोजपुर जिले के आरा में स्थित रिमांड होम से एक सनसनीखेज खबर आयी है. शहरके धनुपरा इलाके में स्थित एक रिमांड होम की खिड़की के लोहे की राड को तोड़कर बीते देर रात्रि छह बाल कैदी फरार हो गये. सूचना के बाद पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही है.
विभिन्न आरोपों में रिमांड होम आये थे बाल कैदी
जिलाधिकारी विरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि फरार किशोरों में से दो-दो भोजपुर एवं बक्सर जिला और एक-एक रोहतास एवं कैमूर जिला निवासी हैं. उन्होंने बताया कि इन किशोर के लापता होने के बारे में आज सुबह उस समय पता चला जब उनकी गिनती की गयी.
तलाश के लिये बनायी गयी टीम
फरार बाल कैदियों की तलाश जारी है और इस मामले में रिमांड होम पर्यवेक्षक और वहां तैनात सुरक्षा गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी तथा इसकी जांच कर अनुमंडल अधिकारी नवदीप शुकला को रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




