पुलिस की पहल के बाद मारपीट की घटना टली
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :06 May 2015 1:32 AM
विज्ञापन

बिहिया : थाना क्षेत्र के बगही गांव में मंगलवार को पुलिस की त्वरित पहल पर एक बवाल की घटना टल गयी़ घटना की शुरुआत ऑटो चालकों के बीच मारपीट से हुई थी़ सोमवार को बगही से शाहपुर तक चलनेवाले ऑटो को पहले ले जाने को लेकर उत्पन्न विवाद में चकरही तथा बगही के ऑटो चालकों […]
विज्ञापन
बिहिया : थाना क्षेत्र के बगही गांव में मंगलवार को पुलिस की त्वरित पहल पर एक बवाल की घटना टल गयी़ घटना की शुरुआत ऑटो चालकों के बीच मारपीट से हुई थी़
सोमवार को बगही से शाहपुर तक चलनेवाले ऑटो को पहले ले जाने को लेकर उत्पन्न विवाद में चकरही तथा बगही के ऑटो चालकों के बीच झड़प हुई.
इसके बाद इसी घटना को लेकर मंगलवार को एक बार फिर संबंधित ऑटो चालक भिड़ गय़े दोनों ओर से जम कर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग जख्मी को गय़े इस क्रम में एक ऑटो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया़ जख्मियों में चकरही के सुरेंद्र यादव तथा बगही के मोहम्मद जाबिर व शाबिर खां का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया़
मारपीट की इस घटना की जानकारी आग की तरह फैली गयी़ इसके बाद बदले की कार्रवाई को लेकर जुटान शुरू हो गया़ इसकी सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आयी़ देखते-ही-देखते बिहिया, शाहपुर तथा तीयर थाना की पुलिस तत्काल बगही पहुंची़ पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया, जिसके कारण एक बड़ी मारपीट की घटना टल गयी़ पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










