स्कॉर्पियो के धक्के से छात्र जख्मी, हालत गंभीर

Updated at :05 May 2015 7:26 AM
विज्ञापन
स्कॉर्पियो के धक्के से छात्र जख्मी, हालत गंभीर

शाहपुर : शाहपुर-कारनामेपुर मुख्य पथ पर शाहपुर पुल के समीप स्कॉर्पियों के चपेट में आने से शाहपुर गांव निवासी गणोश साह की आठ वर्षीय पुत्री जख्मी हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा. घायल छात्र को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर […]

विज्ञापन
शाहपुर : शाहपुर-कारनामेपुर मुख्य पथ पर शाहपुर पुल के समीप स्कॉर्पियों के चपेट में आने से शाहपुर गांव निवासी गणोश साह की आठ वर्षीय पुत्री जख्मी हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा. घायल छात्र को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया है.
बता दें की बच्ची सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान वाहन के चपेट में आकर जख्मी हो गयी. वहीं दूसरी तरफ कोईलवर-चांदीपथ पर धंडीहा के समीप ट्रक व बाइक के बीच हुई टक्कर में चरपोखरी निवासी विजय सिंह तथा दया शंकर सिंह जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां विजय सिंह की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन