पंचायत उपचुनाव की तैयारी शुरू
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 Jan 2015 8:33 AM
विज्ञापन

जिले में 99 पदों के लिए एक मार्च को डाले जायेंगे वोट आरा : भोजपुर जिले में 99 पदों के लिए पंचायत उपचुनाव होने की तिथि आयोग द्वारा निर्धारित कर दी गयी है, जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा पंचायत उप चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गयी है. जिले में एक मार्च को 99 पदों […]
विज्ञापन
जिले में 99 पदों के लिए एक मार्च को डाले जायेंगे वोट
आरा : भोजपुर जिले में 99 पदों के लिए पंचायत उपचुनाव होने की तिथि आयोग द्वारा निर्धारित कर दी गयी है, जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा पंचायत उप चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गयी है.
जिले में एक मार्च को 99 पदों के लिए वोट डाले जायेंगे, जिसको लेकर जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा पंचायत उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी गयी है. चुनाव तैयारी के प्रथम चरण में मतदाता सूची अद्यतन का कार्य किया जा रहा है. पंचायत उपचुनाव के दौरान एक मुखिया पद, एक सरपंच पद, दो पंचायत समिति सदस्य पद, 77 ग्राम कचहरी पंच पद तथा 18 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होंगे.
कहते है पदाधिकारी
जिला पंचायती राज्य पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि जिले में 18 वार्ड सदस्य, 77 पंच पद, एक मुखिया पद, एक सरपंच पद तथा दो पंचायत समिति सदस्य पद सहित 99 पदों के लिए पंचायत उप चुनाव होना है, जिसको लेकर आयोग द्वारा मतदान के लिए एक मार्च की तिथि निर्धारित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










