समाहरणालय का घेराव कर घंटों किया प्रदर्शन

Updated at :13 Jan 2015 7:48 AM
विज्ञापन
समाहरणालय का घेराव कर घंटों किया प्रदर्शन

आरा : भोजपुर समाहरणालय उम्मीदवार अनुसेवी एवं दैनिक श्रमिक संघ गोपगुट के बैनर तले उम्मीदवार अनुसेवियों ने आपने मांगों के पूर्ति के समर्थन में समाहरणालय को घंटों घेरे रखा. इस दौरान आक्रोशित कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व निर्मल कुमार दूबे एवं जिला सचिव महेंद्र ठाकुर द्वारा किया […]

विज्ञापन
आरा : भोजपुर समाहरणालय उम्मीदवार अनुसेवी एवं दैनिक श्रमिक संघ गोपगुट के बैनर तले उम्मीदवार अनुसेवियों ने आपने मांगों के पूर्ति के समर्थन में समाहरणालय को घंटों घेरे रखा.
इस दौरान आक्रोशित कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व निर्मल कुमार दूबे एवं जिला सचिव महेंद्र ठाकुर द्वारा किया जा रहा था. कर्मियों ने समाहरणालय का घेराव 9:30 बजे से शुरू किया, जो 11:30 बजे तक चला.
इसके बाद घेराव स्थल पर अपर समाहर्ता सुरेश कुमार सिन्हा, अनुमंडलाधिकारी सदर अनिल कुमार, एसडीपीओ ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर घेराव कर रहे कर्मियों से वार्ता की. अपर समाहर्ता और एसडीओ द्वारा दिये गये आश्वासन के बाद कर्मियों ने घेराव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया.
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को कर्मियों के साथ बहुत देर तक मशक्कत करनी पड़ी. इसके बाद कर्मी धरना पर बैठ गये. धरना कार्यक्रम में मृत्युंजय कुमार ठाकुर, मदन ठाकुर, अरविंद कुमार सिंह, रामानुज ठाकुर, कृष्ण मुरारी सहाय, लक्ष्मी नारायण ठाकुर, बृज बिहारी सिंह, रामानुज ठाकुर तथा ब्रह्मदेव सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन