दो लाख दो, वरना बंद कर दो कोचिंग

Updated at :12 Jan 2015 9:04 AM
विज्ञापन
दो लाख दो, वरना बंद कर दो कोचिंग

आरा : दो लाख रुपये दो,वरना बंद कर दो कोचिंग. कुछ इसी अंदाज में अपराधियों ने आइटीआइ फिजिक्स क्लासेज कोचिंग के संचालक डॉ हरेंद्र सिंह को फोन कर रंगदारी की मांग की है. फोन आते ही कोचिंग संचालक के होश उड़ गये. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को देते हुए नवादा थाने में प्राथमिकी दर्ज […]

विज्ञापन
आरा : दो लाख रुपये दो,वरना बंद कर दो कोचिंग. कुछ इसी अंदाज में अपराधियों ने आइटीआइ फिजिक्स क्लासेज कोचिंग के संचालक डॉ हरेंद्र सिंह को फोन कर रंगदारी की मांग की है.
फोन आते ही कोचिंग संचालक के होश उड़ गये. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को देते हुए नवादा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन करते हुए रंगदारी मांगे जाने वाले नंबर की जांच में जुट गयी है. इधर कोचिंग संचालक इस घटना के बाद पुरी तरह डरे और सहमे हुए है.
इस नंबर से मांगी गयी रंगदारी की राशि
कोचिंग संचालक हरेंद्र सिंह ने बताया कि 12:30 बजे मेरे मोबाइल संख्या – 9234955378 पर मोबाइल नंबर – 9334869039 से फोन आया. जिसके बाद रंगदारी में दो लाख रुपये देने की मांग की गयी और इसके बाद फोन डिस्कनेक्ट कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन