गैस सिलिंडर न मिला, तो उग्र लोगों ने जाम कर दी सड़क
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :09 Jan 2015 7:55 AM
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद हटा जाम गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्तओं ने की नारेबाजी आरा : गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने गांगी के समीप सड़क जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. प्रदर्शन […]
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद हटा जाम
गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्तओं ने की नारेबाजी
आरा : गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने गांगी के समीप सड़क जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.
प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने जम कर नारेबाजी भी की. मिली जानकारी के अनुसार गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने गांगी के समीप सड़क जाम कर यातायात को घंटों बाधित कर दिया. इस दौरान लोगों का कहना था कि बेवजह गैस सिलिंडर देने में कंपनी द्वारा आनाकानी किया जा रहा है.
नंबर लगाने के बावजूद भी समयानुसार सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है. जाम करने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. वहीं पुलिस की देख-रेख में गैस सिलिंडर का वितरण कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










