अगवा की गयी लड़की को पुलिस ने किया बरामद

Updated at :08 Jan 2015 7:26 AM
विज्ञापन
अगवा की गयी लड़की को पुलिस ने किया बरामद

जगदीशपुर : शौच करने जा रही लड़की को अगवा करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लड़की को सकुशल बरामद करते हुए नामजद को गिरफ्तार कर लिया. वहीं बरामदगी के साथ ही लड़की का मेडिकल जांच तथा 164 का बयान कलमबंद किया गया. पुलिस ने बताया कि मंगलवार को नामजद लोगों द्वारा […]

विज्ञापन
जगदीशपुर : शौच करने जा रही लड़की को अगवा करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लड़की को सकुशल बरामद करते हुए नामजद को गिरफ्तार कर लिया. वहीं बरामदगी के साथ ही लड़की का मेडिकल जांच तथा 164 का बयान कलमबंद किया गया.
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को नामजद लोगों द्वारा शौच करने जा रही लड़की को जबरन उठा कर चले गये थे. इसे लेकर लड़की के पिता द्वारा स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस लड़की की सकुशल बरामदगी तथा घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई थी.
सूचना के आधार पर पुलिस ने बिहिया के समीप से लड़की को सकुशल बरामद करते हुए नामजद लव कुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इधर बरामदगी के बाद लड़की का मेडिकल जांच तथा 164 का बयान कलमबंद किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन