दो स्कूली छात्र अगवा विरोध में सड़क जाम

Updated at :12 Dec 2014 12:52 PM
विज्ञापन
दो स्कूली छात्र अगवा विरोध में सड़क जाम

आरा : निजी विद्यालय के वर्ग पांच में पढ़ने वाले कवरा गांव निवासी संजय प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार तथा दुल्हिनगंज के अजरुन सिंह के पुत्र शुभम कुमार को घर जाते वक्त अगवा कर लिया गया. इस घटना के बाद अभिभावकों ने आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर धोबीघटवा के समीप सड़क पर आगजनी की और यातायात […]

विज्ञापन
आरा : निजी विद्यालय के वर्ग पांच में पढ़ने वाले कवरा गांव निवासी संजय प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार तथा दुल्हिनगंज के अजरुन सिंह के पुत्र शुभम कुमार को घर जाते वक्त अगवा कर लिया गया.
इस घटना के बाद अभिभावकों ने आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर धोबीघटवा के समीप सड़क पर आगजनी की और यातायात को दो घंटे तक बाधित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.
पुलिस ने बताया कि नवादा थाना क्षेत्र के धोबीघटवा स्थित आरा सेंट्रल स्कूल के वर्ग पांच में पढ़ने वाले दो छात्र रोहित कुमार व शुभम कुमार को बुधवार को स्कूल से घर जाते वक्त अगवा कर लिया गया. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी दोनों छात्रों का कोई पता नहीं चल पाया. जिसके बाद परिजनों द्वारा स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया.
इधर, घटना से आक्रोशित अभिभावकों ने आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर आगजनी कर दो घंटे तक यातायात को बाधित कर दिया. जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जिससे यात्रियों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन