बिहार : हथियार के बल पर पांच महिलाओं की लूटी अस्मत

आरा : कबाड़ बेचने गयी महिलाओं के साथ कुरमुरी गांव स्थित कबाड़ी दुकान में तीन लोगों ने हथियार के बल पर दुष्कर्म किया. किसी तरह एक बच्ची ने भाग कर घटना के संबंध में अपने परिजनों को जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है. इधर, पीडि़त […]
आरा : कबाड़ बेचने गयी महिलाओं के साथ कुरमुरी गांव स्थित कबाड़ी दुकान में तीन लोगों ने हथियार के बल पर दुष्कर्म किया. किसी तरह एक बच्ची ने भाग कर घटना के संबंध में अपने परिजनों को जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है.
इधर, पीडि़त महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि तरारी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव की पांच महिलाएं कबाड़ी का सामान बेचने के लिए सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव स्थित कबाड़ी दुकान में गयी हुई थी, जहां हथियार के बल पर दरवाजा बंद कर तीन लोगों ने उनके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










