सदैव प्रासंगिक व आदर्श हैं दीनदयाल : भारत भूषण

आरा. जनसंघ के दसवें राष्ट्रीय अध्यक्ष व महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती पर फ्रेंड्स कॉलोनी में भारतीय जनसंघ की जिला इकाई द्वारा संकल्प सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह ने की. मुख्य वक्ता जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य भारत भूषण पांडेय ने कहा कि आज की परस्थितियों […]
आरा. जनसंघ के दसवें राष्ट्रीय अध्यक्ष व महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 98वीं जयंती पर फ्रेंड्स कॉलोनी में भारतीय जनसंघ की जिला इकाई द्वारा संकल्प सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह ने की. मुख्य वक्ता जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य भारत भूषण पांडेय ने कहा कि आज की परस्थितियों में दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुषों की राजनीति में सर्वाधिक आवश्यकता है.
उन्होंने सत्ता लोलुप, अदूरदर्शी और दिशाहीन तत्वों को देश व जनतंत्र के लिए घातक बताते हुए सत्यसहिष्णु, सिद्धांत निष्ठ, सेवा परायण एवं जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाने का आह्वान किया. अध्यक्षीय भाषण में सत्येंद्र नारायण सिंह ने कहा कि जनसंघ को मजबूत बना कर दीनदयाल के आदर्शो एवं सपनों को पूरा करना हमारा कर्तव्य है. संचालन सियाराम दूबे, स्वागत भाषण उमेश कुशवाहा एवं धन्यवाद ज्ञापन जनार्दन प्रसाद यादव ने किया. राजनीतिक संकल्प अखिलेश्वर नाथ तिवारी ने पढ़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










